Saturday, January 26

शेयर बाज़ार में भरी गिरावट के संभावित कारण :

शेयर बाज़ार में भरी गिरावट के संभावित कारण :
आप सब जानते हैं की पिछले दिनों शेयर बाज़ार में भारी गिरावट दर्ज की गयी ...
मेरी इस बारे में कई लोगों से बात हुई ..
उनका आंकलन यहाँ मैं लिख रहा हूँ:
....भारत की अर्थव्यवस्था अमेरिका पर बहुत ज्यादा निर्भर कर रही है .. अतः अमेरिकी बाज़ार में गिरावट के कारण.. वस्तुतः अमेरिका ने अपने निवेश का काफी अंश वापस निकाल लिया..
...भारतीय शेयर बाज़ार में कुछ गलत मानसिकता और उद्देश्य वाले लोगों ने पैसा लगा रखा हो सकता है... जब बाज़ार डूबने लगा तो इन्होने पैसे वापस निकाल लिया..जिससे गिरावट में काफी तेजी आ गयी..
...बाज़ार में दो काफी बड़े IPOs आये थे जिसके कारण बाज़ार में पैसों की भारी किल्लत थी...इस कारण समय रहते निवेश करके गिरावट को संतुलित नहीं किया जा सका...
...भारत अमेरिका संबंध ठीक वैसे ही है जैसे सिंधु घटी सभ्यता के समय मेसोपोटामिया से भारत के संबंध थे,...भारत का कारोबार बहुत ज्यादा मेसोपोटामिया पर आश्रित था ...इसी कारण मेसोपोटामिया के बाज़ार में आयी गिरावट से भारत अछूता ना रह सका और यही सिंधु घाटी सभ्यता के पतन का कारण था...
शेयर बाज़ार में बहुत दिनों से तेजी का दौर था.. अतः थोरी गिरावट तो होनी थी जो काफी दिनों से बाकि चल रही थी...
...इस संबंध में आप सब की क्या राय है कृपया जरुर बताएं...

No comments: